फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2024: गेट परिणाम के बाद अब स्कोर कार्ड का इंतजार, 23 मार्च से कर सकेंगे डाउनलोड; जानें आगे का प्रोसेस

Sun, 17 Mar 2024 01:13 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2024: आईआईएससी, बैंगलोर ने गेट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवार 23 मार्च से अपने स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
GATE 2024 Scorecard - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2024 Result: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc बैंगलोर) ने 16 मार्च को देर शाम गेट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जो भी अभ्यर्थी गेट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आईआईएससी 23 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर ही उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड भी अपलोड कर देगा।

विज्ञापन

GATE 2024 Scorecard: 23 मार्च से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

अभ्यर्थी 23 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। गेट स्कोर का उपयोग आईआईएससी बैंगलोर सहित अन्य प्रतिभागी आईआईटी और एनआईटी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए किया जा सकेगा। 

GATE Scorecard Validity: तीन साल तक वैध रहेगा स्कोर कार्ड

GATE 2024 का स्कोरकार्ड परिणाम की घोषणा की तारीख यानी 16 मार्च, 2024 से तीन साल तक वैध रहेगा। स्कोर कार्ड में उम्मीदवार का नाम और पता, प्राप्त अंक, योग्यता अंक, गेट स्कोर, अखिल भारतीय रैंक और पेपर में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या जैसे विवरण होंगे।

गेट स्कोर वेटेज

भाग लेने वाले संस्थान उम्मीदवारों को उनके गेट स्कोर, व्यक्तिगत साक्षात्कार और शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश देंगे। GATE 2024 स्कोर को 70% वेटेज मिलेगा, जबकि PI और शैक्षणिक प्रदर्शन को 30% वेटेज मिलेगा। इसके अलावा, गेट स्कोर का उपयोग सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) द्वारा भर्ती प्रक्रिया के लिए भी किया जाएगा।
विज्ञापन

GATE स्कोर कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें

23 मार्च को स्कोर कार्ड जारी हो जाने के बाद अभ्यर्थी इन चरणों का पालन करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
  • आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • GATE 2024 स्कोर कार्ड लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • नामांकन आईडी, ईमेल पता और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्कोर कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।
  • अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें