भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2022) के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
GATE 2022 admit card: 5 फरवरी से होगी परीक्षा
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2022) परीक्षा का आयोजन 5, 6, 12 और 13 फरवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड में दो पाली में संपन्न होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक होगा। इन परीक्षाओं के परिणाम 17 मार्च, 2022 को आयोजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
GATE 2022 admit card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करें।
5. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
7. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
छात्र इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा के लिए प्रवेेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्र अपने साथ में एक वैद्य पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर आएं।