फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT JAM 2022: जल्द ही जारी किए जा सकते हैं जेएएम परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे

Sat, 15 Jan 2022 02:08 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT JAM 2022: आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक JAM 2022 परीक्षा का आयोजन  रविवार 13 फरवरी, 2022 को किया जाएगा। इस वर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की इस परीक्षा को आयोजित करा रहा है।
विज्ञापन
IIT JAM 2022 admit card - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT JAM 2022:  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 (JAM 2022) के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह प्रवेश पत्र से जुड़े अपडेट के लिए jam.iitr.ac.in पर नजर बना कर रखें। इससे पहले प्रवेश पत्र 4 जनवरी, 2022 को जारी किए जाने थे। हालांकि, कुछ समस्याओं के कारण इसमे देरी हो गई है। 
विज्ञापन


IIT JAM Admit Card 2022: आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक JAM 2022 परीक्षा का आयोजन  रविवार 13 फरवरी, 2022 को किया जाएगा। इस वर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की इस परीक्षा को आयोजित करा रहा है। इस परीक्षा में कुल 7 पेपर होंगे। इनमें बायो टेक्नॉलॉजी, केमेस्ट्री, इकॉनॉमिक्स, जियोलॉजी, गणित, गणित  सांख्यिकी और फिजिक्स के पेपर शामिल हैं। 
 
आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। उम्मीदवार एक या दो पेपर के लिए परीक्षा दे सकते हैं। उन्हें दूसरे पेपर के लिए अतिरिक्त फीस का भुगतान करना होगा। जो भी उम्मीदवार दो पेपर में शामिल होना चाहते हैं, वह इस बात का ध्यान रखें कि दोनों पेपर के समय अलग-अलग हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


IIT JAM Admit Card 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam.iitr.ac.in पर जाएं।

अब होम पेज पर दिखाई दे रहे JAM 2022 ADMIT CARD के लिंक पर क्लिक करें।

अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।

यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे पना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।

इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें