फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FMGE June 2022: एफएमजीई जून 2022 परीक्षा के लिए ये हैं पात्रता मापदंड, पूरी करनी होंगी ये शर्तें

Wed, 16 Mar 2022 07:39 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

FMGE June 2022 Eligibility Criteria: जो भी छात्र विदेशी यूनिवर्सिटी और कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करके लौटे हैं और भारत में डॉक्टरी यानी मेडिकल प्रैक्टिस करना चाहते हैं या आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो एफएमजीई के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
एफएमजीई : फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन - फोटो : NBEMS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

FMGE Eligibility Criteria June 2022:  एफएमजीई (FMGE) जून 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 15 मार्च से शुरू हो चुकी है। जो भी छात्र विदेशी यूनिवर्सिटी और कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करके लौटे हैं और भारत में डॉक्टरी यानी मेडिकल प्रैक्टिस करना चाहते हैं या आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो एफएमजीई के लिए आवेदन कर सकते हैं। दोनों के लिए इस परीक्षा को पास करना अनिवार्य है। एफएमजीई क्वालीफाई करने पर ही उनकी विदेश से पाई हुई डिग्री को देश में वैलिड माना जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड यानी एनबीई (National Examination Board) की ओर से एफएमजीई स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें :  FMGE June 2022: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन जून 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कब-क्या होगा?

FMGE : न्यूनतम 50 फीसदी अंक हासिल करना जरूरी

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (Foreign Medical Graduate Examination) में सफल होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 50 फीसदी अंक हासिल करना जरूरी होते हैं। परीक्षा को क्वालीफाई करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पाठ्यक्रम में दाखिले की अवधि से अधिकतम 10 वर्ष का समय मिलता है। यानी की पढ़ाई पूरी होने के बाद सिर्फ दो से चार साल का ही समय मिल पाता है। परीक्षा को पास करने वाले छात्रों को मेडिकल कॉउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) की ओर से स्थायी पंजीकरण प्रदान किया जाता है। 

 

FMGE Eligibility Criteria पात्रता के लिए जरूरी शर्तें

उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिक चिकित्सा योग्यता यानी एमबीबीएस या समकक्ष डिग्री के लिए 30 अप्रैल, 2022 को उससे पहले अंतिम परीक्षा उतीर्ण की होनी चाहिए। संबंधित देश में संचालित भारतीय दूतावास की ओर से उस डिग्री और विश्वविद्यालय की प्रमाणिकता की जांच की जाती है। एफएमजीई के लिए आवेदन करते भी समय इसे पास करने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों का एक साल की अनिवार्य इंटर्नशिप भी पूरी करनी होती है। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित आखिरी तिथि तक यानी 30 अप्रैल, 2022 तक जरूरी दस्तावेजों के साथ प्राथमिक चिकित्सा योग्यता पूरी करने के दावे को प्रमाणित करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। 

 

विज्ञापन

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की हेल्पडेस्क शुरू

उम्मीदवार, आवेदन संबंधी किसी भी परेशानी या जिज्ञासा के समाधान के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की हेल्पडेस्क पर संपर्क कर सकते हैं। एनबीई की हेल्पडेस्क पर 15 मार्च, 2022 से 30 जून, 2022 तक सोमवार से शुकवार सुबह 9:30 बजे से शाम छह बजे तक संपर्क किया जा सकता है। हालांकि, परीक्षा के दिन हेल्पलाइन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक सक्रिय रहेगी। 
 
  • हेल्पलाइन नंबर : 022 - 61087595
  • ई-मेल : fmgehelpdesk@natboard.edu.in
  • आधिकारिक वेबसाइट्स : nbe.edu.in और natboard.edu.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें