फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के इस शहर में खुली देश की पहली ट्रांसजेंडर लाइब्रेरी

Tue, 24 Sep 2019 06:00 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

देश में पहली बार एक ट्रांसजेंडर लाइब्रेरी खोली गई है। यानी ऐसी लाइब्रेरी, जो विशेष रूप से सिर्फ ट्रांसजेंडर्स के लिए होगी। यह लाइब्रेरी तमिलनाडु के मदुरै में शुरू की गई है। दरअसल, मदुरै के विश्वनाथपुरम में ट्रांसजेंडर रिसोर्स सेंटर है। इस लाइब्रेरी को भी उसी रिसोर्स सेंटर के भाग के तौर पर खोला गया है।

विज्ञापन


इस बारे में मदुरै स्थित ट्रांसजेंडर रिसोर्स सेंटर की निदेशक प्रिया बाबू का कहना है कि 'राष्ट्रीय बाल नीति (National Children's Policy) में एलजीबीटी समुदाय के बच्चों के लिए भी कार्यक्रम चलाए जाने चाहिए। साथ ही देश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में विषय के रूप में ट्रांसजेंडर के मुद्दे को शामिल किया जाना चाहिए।'

ये भी पढ़ें : जानें मोदी सरकार ने 100 दिनों में शिक्षा के लिए क्या-क्या किया
विज्ञापन
विज्ञापन


मदुरै में इस सेंटर को साल 2016 में लॉन्च किया गया था। इसका मुख्य कार्य ट्रांसजेंडर्स को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सामान्य रूप से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना और लोगों को इनके बारे में जागरूक करना है।

2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में करीब 4 लाख 90 हजार ट्रांसजेंडर्स हैं। इनमें से करीब 21 हजार ट्रांसजेंडर्स तमिलनाडु में हैं।

ये भी पढ़ें : उच्च शिक्षा में इस लिहाज से देशभर में अव्वल है उत्तर प्रदेश, सर्वे में सामने आया सच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें