सोशल मीडिया पर एक NBEMS की ओर से जारी किया गया एक सर्कुलर वायरल हो रहा है। इस सर्कुलर में बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG), 2022 की तारीख के स्थगित हो गई है। इसमें बताया गया है कि नीट पीजी 2022 को स्थगित कर दिया गया है और यह अब 09 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी।
पीआईबी ने नीट पीजी के स्थगित होने की खबर को फेक न्यूज बताया है। पीआईबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया है कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के नाम से जारी एक #FAKE नोटिस में दावा किया गया है कि NEET PG परीक्षा स्थगित कर दी गई है और अब 9 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। यह खबर झूठ है। ऐसे असत्यापित नोटिसों/सर्कुलर के बहकावे में न आएं। NBEMS से संबंधित किसी भी जानकारी को इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर क्रॉस-चेक करें।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने भी इस फेक सर्कुलर पर नोटिस जारी किया है। जारी किए गए नोटिस में NBEMS ने कहा- ऐसा संज्ञान में आया है कि कुछ तत्व गलत सूचनाओं का उपयोग करके झूठी जानकारी प्रसारित कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से किसी भी कार्यक्रम की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। किसी भी सत्यापित जानकारी के लिए natboard.edu.in पर जाकर चेक जरूर करें। जुलाई, 2020 के बाद से बोर्ड की ओर से जारी की गई किसी भी नोटिस पर क्यूआर कोड होता है। इसे स्कैन जरूर करें। किसी भी आशंका की स्थिति में आधिकारिक वेबसाइट या 011-45593000 की सुविधा पर संपर्क करें।
