फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ताल : पेपर लीक मामले के कारण NEET 2021 परीक्षा रद्द होने की चर्चाएं जोरों पर, जानिए क्या है सच्चाई

Fri, 17 Sep 2021 04:48 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET 2021 entrance exam cancellation Fact Check:  सोशल मीडिया पर कई संदेशों में दावा किया जा रहा है कि एनटीए ने नीट 2021 पेपर लीक मामले के कारण परीक्षा रद्द करने का निर्णय किया है। यह दावा भ्रामक है। 
विज्ञापन
अमर उजाला पड़ताल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET 2021 Cancellation Fact Check: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से रविवार, 12 सितंबर को देश भर में आयोजित की गई नीट - राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के दौरान पेपर लीक होने के कारण परीक्षाओं की वैधता को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर कई संदेशों में दावा किया जा रहा है कि एनटीए ने नीट 2021 पेपर लीक मामले के कारण परीक्षा रद्द करने का निर्णय किया है। कई मीडिया संस्थानों ने भी इसी आशय के साथ परीक्षा रद्द होने के कयासों को लेकर खबरें बनाई हैं। 

विज्ञापन


वहीं, सोशल मीडिया पर छात्र- छात्राओं का एक समूह भी लगातार नीट परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, इन सबके बीच, दोबारा नीट परीक्षा आयोजन के दावों को अफवाह करार देते हुए एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इसे खारिज किया है। पड़ताल में सामने आया कि एनटीए की ओर से नीट परीक्षा को न तो रद्द किया गया है और न ही ऐसी कोई योजना है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित नीट 2021 प्रवेश परीक्षा को रद्द करने की योजना नहीं बना रही है। 

उत्तर कुंजी जारी करने की तैयारी

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NEET 2021 प्रवेश परीक्षा को रद्द करने के पक्ष में नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि वह उन उम्मीदवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा, जो नीट 2021 परीक्षा के प्रश्न पत्र के लीक होने के पीछे रैकेट में शामिल थे। इसके अलावा, यह भी पता चला है कि एनटीए जल्द ही नीट 2021 प्रवेश परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी करने के लिए तैयार है। 

यहां देख सकेंगे नीट आंसर की
विज्ञापन

नीट 2021 प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द ही एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर प्रकाशित की जाएगी। उत्तर कुंजी उम्मीदवारों को स्वयं का मूल्यांकन करने और NEET 2021 प्रवेश परीक्षा में प्राप्त होने वाले अंकों को जानने में मदद करेगी। वहीं, यह उम्मीद की जाती है कि एनटीए 10 अक्तूबर को नीट 2021 प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। हालांकि, एनटीए ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें