फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DUSU Elections: नॉर्थ से लेकर साउथ कैंपस की दीवारें पोस्टरों से पटी दिखीं, कॉलेजों के बाहर अर्धसैनिक बल तैनात

Wed, 25 Sep 2024 08:55 AM IST
मेघा झा अमर उजाला, ब्यूरो

सार

DUSU Elections: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के दौरान छात्र संगठनों को प्रचार सािमग्री, पोस्टर, बैनर व मतपत्र संख्या हटाने के दिए गए दिशा-निर्देश नाकाफी साबित हो रहे हैं। लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार प्रचार में मुद्रित पोस्टर व बैनर का प्रयोग प्रतिबंधित है। जबकि कैंपस की दीवारों पर इस तरह के पोस्टरों की भरमार है और जगह-जगह होर्डिंग्स भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
डीयू छात्र संघ चुनाव - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DUSU Elections: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के दौरान छात्र संगठनों को प्रचार सािमग्री, पोस्टर, बैनर व मतपत्र संख्या हटाने के दिए गए दिशा-निर्देश नाकाफी साबित हो रहे हैं। इन पोस्टरों व बैनरों को 24 घंटे के अंदर हटाना था, लेकिन छात्र संगठनों में इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। डीयू के साउथ कैंपस से लेकर नॉर्थ कैंपस में लिंगदोह समिति के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मंगलवार को दोनों कैंपस के कॉलेजों और आने-जाने वाले रास्ते व दीवारें रंग-बिरंगे पोस्टरों से पटी दिखीं।
विज्ञापन

प्रतिबंध के बाद भी कॉलेज में पोस्टर और बैनर की भरमार

लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार प्रचार में मुद्रित पोस्टर व बैनर का प्रयोग प्रतिबंधित है। जबकि कैंपस की दीवारों पर इस तरह के पोस्टरों की भरमार है और जगह-जगह होर्डिंग्स भी लगे हुए हैं। वहीं, डूसू चुनाव कार्यालय का दावा है कि उनके द्वारा बैनर, पोस्टर के प्रदर्शन और विभिन्न उम्मीदवारों द्वारा रैलियों और प्रचार के अन्य तरीकों में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों की संख्या पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि ये लिंगदोह समिति की सिफारिशों में दी गई सीमाओं के भीतर ही होने चाहिए। लेकिन, धरातल पर ऐसा कुछ होता नजर नहीं आया। कॉलेजों के बाहर व अंदर जगह-जगह पोस्टर व पैंफ्लेट के ढेर लगे हुए हैं। साउथ कैंपस के आरएलए कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र राजन ने कहा कि चुनाव प्रचार नियम के दायरे में किया जाए तो बेहतर है।

दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

छात्रों की गाड़ियों से मिल रहे लाठी और डंडे

नॉर्थ कैंपस की ओर आने वाले वाहनों की दिल्ली पुलिस गहनता से जांच कर रही है। बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म के शीशे समेत कई नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों का चालान काटा जा रहा है। मंगलवार को वाहनों की जांच करते समय कई वाहनों में हॉकी स्टिक, बेस बॉल बैट व डंडे मिले। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। चुनाव को देखते हुए डीयू के दोनों कैंपस व कॉलेजों के बाहर अर्ध सैनिक बल तैनात है। चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा कर दी है। वाहनों के साथ लोगों के भी पहचान पत्र जांचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

एबीवीपी ने मतदान के लिए छात्रों को किया जागरूक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों से डूसू चुनावों में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की है। एबीवीपी प्रत्याशियों ने मंगलवार को सभी विभागों और कॉलेजों में छात्रों से सीधे संवाद के दौरान उन्हें डीयू में छात्रावास निर्माण, मेट्रो पास, नए हॉस्टल के निर्माण आदि मुद्दों से अवगत कराया। एबीवीपी की ओर से डूसू अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ऋषभ चौधरी और डूसू सचिव पद के प्रत्याशी मित्रविंदा कर्णवाल ने श्री तेग बहादुर खालसा कॉलेज, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, रामजस कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज, हंसराज कॉलेज, हिंदू कॉलेज सहित नॉर्थ कैंपस के कई कॉलेजों में प्रचार किया। वहीं, डूसू उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह और डूसू संयुक्त सचिव प्रत्याशी अमन कपासिया ने राम लाल आनंद कॉलेज, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज, मोतीलाल नेहरू कॉलेज सहित साउथ कैंपस के कई कॉलेजों में एबीवीपी द्वारा उठाए गए मुद्दों को छात्रों के बीच रखते हुए मतदान करने की अपील की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें