फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: महामारी के कारण भारत से अमेरिका जाने वाले छात्रों की संख्या 13 फीसदी घटी

Mon, 15 Nov 2021 09:58 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कोरोना का असर: हर साल बड़ी संख्या में भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में जाते हैं। ज्यादातर की पसंद अमेरिका होती है। संस्थान और अधिकारियों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे अंतरराष्ट्रीय यात्रा बढ़ेगी, वैसे ही छात्रों की संख्या में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
घटती संख्या के बावजूद भी अमेरिका पढ़ाई के लिए छात्रों की पहली पसंद है। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए छात्रों की बड़ी संख्या अमेरिका का रुख करती रही है। हर साल भारत और पूरी दुनिया से लाखों की संख्या में छात्र पढ़ाई के लिए अमेरिका पहुंचते हैं। हालांकि, इस कोरोना महामारी का असर इस क्षेत्र पर भी देखने को मिला है। साल 2020-2021 में भारत से अमेरिका जाने वाले छात्रों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 13 फीसदी की कमी देखने को मिली है। 

विज्ञापन


सोमवार को इंस्टीट्यूट आफ इंटरनेशनल एजुकेशन की रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इसमें छात्रों की संख्या में गिरावट की बात कही गई है। हालांकि, इस घटती संख्या के बावजूद भी अमेरिका पढ़ाई के लिए छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है। अमेरिका में आने वाले विदेशी छात्रों में सबसे बड़ी संख्या चीन से, तो वहीं दूसरी सबसे बड़ी संख्या भारतीय छात्रों की है।

अमेरिका में कुल संख्या के 20 फीसदी है भारतीय छात्र
साल 2020-2021 में अमेरिका जाने वाले छात्रों की संख्या में 13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं अमेरिका पहुंचे कुल छात्रों की संख्या में 15 फीसदी की गिरावट हुई है। यह 1948 में संस्थान द्वारा आंकड़ों के प्रकाशन की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ी गिरावट थी। अमेरिका में विदेशों से आने वाले छात्रों की कुल संख्या 9,14,000 से अधिक है। इनमें भारतीय छात्रों की कुल संख्या 1,67,582 जो कि करीब 20 फीसद है। 
विज्ञापन


62 हजार छात्र वीजा जारी किए गए
सोमवार को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया कि इस बार गर्मी के मौसम में कुल 62 हजार छात्र वीजा जारी किए गए। यह संख्या पूर्व वर्षों में जारी किए गए वीजा से कहीं अधिक है। पिछले साल के मुकाबले कम छात्र ही भारत से अमेरिका गए। इससे यह बात समझ आती है कि छात्र कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण अमेरिका जाने में हिचक रहे हैं। हालांकि, जारी वीजा की संख्या बताती है कि अमेरिका अब भी छात्रों की पहली पसंद है। 

हर साल बड़ी संख्या में भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में जाते हैं। इनमें से ज्यादातर की पसंद अमेरिका होती है। संस्थान और अधिकारियों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे अंतरराष्ट्रीय यात्रा बढ़ेगी, वैसे ही छात्रों की संख्या में भी तेजी आएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें