DU UG Counselling 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के मॉप-अप काउंसलिंग 2024 के दूसरे दौर के लिए च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया आज शाम 5 बजे से शुरू होने जा रही है। शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अपनी च्वाइस भर सकते है।
DU UG Counselling 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के मॉप-अप काउंसलिंग 2024 के दूसरे दौर के लिए च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया आज शाम 5 बजे से शुरू होने जा रही है। पात्र उम्मीदवार जिन्होंने काउंसलिंग के पिछले दौर में कोई सीट हासिल नहीं की है, वे आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in के माध्यम से डीयू यूजी मॉप-अप राउंड 2 काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, संस्थान 14 अक्टूबर, 2024 को शाम 5 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर शॉर्टलिस्ट किए गए कॉलेजों और कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध रिक्त सीटों को प्रदर्शित करेगा।
विज्ञापन
बता दें कि मॉपअप राउंड की काउंसलिंग में प्रवेश योग्यता परीक्षा के मेरिट स्कोर के आधार पर होगा। च्वाइस-फिलिंग प्रक्रिया 14 अक्तूबर 2024 को शाम 5 बजे से शुरू होकर 15 अक्तूबर 2024 को रात 11:59 बजे तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी अपनी पसंद के अनुसार कॉलेज और प्रोग्राम भर सकते हैं। कॉलेज 16 अक्तूबर से 18 अक्तूबर 2024 तक चयन करेंगे और प्रवेश देंगे। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर 2024 है।
मॉप-अप राउंड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार मॉप-अप डैशबोर्ड से अतिरिक्त कार्यक्रम और कॉलेज चुनने की अनुमति दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय स्नातक मॉप-अप राउंड में आवंटित संस्थान में प्रवेश मिला है, वे मॉप- अप राउंड II में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, “प्रवेश लेने के समय, उम्मीदवार को एक वचनबद्धता प्रस्तुत करनी होगी कि प्रवेश की तिथि तक उसे शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए यूओडी के किसी अन्य कॉलेज में प्रवेश नहीं मिला है।”