फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU PG 2nd Merit List: आज जारी होगी डीयू पीजी की दूसरी मेरिट लिस्ट, इस तरह कर पाएंगे चेक

Fri, 25 Aug 2023 11:51 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU PG Second Merit List: डीयू आज पीजी की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। उम्मीदवारों के पास आवंटित सीट को स्वीकार करने के लिए 25 अगस्त से 28 अगस्त, 2023 तक का समय होगा। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें।
 
विज्ञापन
delhi university, du, दिल्ली विवि. दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU PG Second Merit List 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय आज, यानी 25 अगस्त 2023 को डीयू पीजी 2023 की दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा। जिन भी उम्मीदवारों ने काउंसलिंग राउंड के लिए पंजीकरण किया था, वे आज मेरिट जारी हो जाने के बाद, डीयू की आधिकारिक वेबसाइट - du.ac.in पर जाकर देख सकेंगे। मेरिट कैसे डाउनलोड करनी है, इस बारे में नीचे बताया गया है।

विज्ञापन

ये तारीखें बेहद महत्वपूर्ण

उम्मीदवारों के पास आवंटित सीट को स्वीकार करने के लिए 25 अगस्त से 28 अगस्त, 2023 तक का समय होगा। विभाग/कॉलेज/केंद्र द्वारा ऑनलाइन आवेदनों के सत्यापन और स्वीकृत करने की तिथि 26 अगस्त से 29 अगस्त, 2023 तक रहेगी। उम्मीदवारों द्वारा शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 30 अगस्त तक है। मिड-एंट्री प्रक्रिया 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2023 तक चलेगी।

4 सितंबर को आएगी अगली मेरिट

डीयू पीजी कोर्स की पहली आवंटन सूची 17 अगस्त 2023 को जारी की गई थी और आज 25 अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होनी है। इसके बाद, तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करने के लिए 4 सितंबर की तारीख निर्धारित है। स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए कक्षाएं शुक्रवार, 1 सितंबर, 2023 से शुरू होंगी। इस विषय पर अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें 'DU PG 2023 second merit list'

  • डीयू की आधिकारिक साइट du.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध 'DU PG 2023 second merit list' लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • इतना करने के बाद मेरिट लिस्ट आपके डिवाइस की स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • लिस्ट को चेक करें डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें