बता दें कि प्रोफेशनल परिणाम के बाद अब दोपहर दो बजे तक सीएस एक्जीक्यूटिव 2023 का भी परिणाम भी घोषित किया जाना है। आईसीएसआई सीएस एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल जून 2023 परीक्षाएं 1 से 10 जून 2023 तक आयोजित की गईं। परीक्षाएं पूरे देश में पेन-पेपर प्रारूप में आयोजित की गईं। परिणाम के साथ सीएस पास प्रतिशत और टॉपर्स सूची भी आज प्रकाशित की जाएगी।