Summer Vacation in Delhi Schools: होली के बाद से ही तापमान में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। राजधानी सहित कई इलाकों में गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में राजधानी के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र गर्मी की छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा विभाग छात्रों के स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए तापमान बढ़ने पर स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर देता है। छात्र अभी से समर वेकेशन का इंतजार करने लगे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली में गर्मी की छुट्टियां कब से शुरू हो रही हैं।