दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2020: देशभर की लड़कियों के पास दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। 12वीं पास लड़कियां दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के जरिए 1,944 रिक्तियों पर नौकरी पा सकती हैं और अपने पैरों पर खड़ी होकर राष्ट्र व समाज की सेवा करने का ख्वाब पूरा कर सकती हैं। दरअसल, इस साल दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल पद के लिए 5846 रिक्तियां निकाली हैं। जिन पर चयन एसएससी परीक्षा के जरिए होगा। ऐसे में दिल्ली/हरियाणा/उत्तराखंड/ हिमाचल प्रदेश/उत्तर प्रदेश/मध्यप्रदेश/बिहार व झारखंड आदि प्रदेशों की लड़कियों के पास दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बनने का यह एक सुनहरा मौका है, जिसे वे अपने हाथ से न जाने दें।
आपको बता दें कि अन्य राज्यों के पुलिस विभाग की तुलना में दिल्ली पुलिस में महिलाओं के लिए नौकरी सबसे ज्यादा अच्छी है। वैसे भी पुलिस में जाने वाली हर लड़की का ख्वाब होता है कि वो दिल्ली पुलिस में नौकरी करें।
सिर्फ 1299 रुपये में 'सफलताडॉटकॉम' के जरिए करें दिल्ली पुलिस परीक्षा की तैयारी
'सफलताडॉटकॉम' दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए स्पेशल ऑनलाइन कोर्स लाया है। इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत है कि यह बेहद सस्ता है और इसमें अभ्यर्थियों को एक्सपर्ट फैकल्टी का मार्गदर्शन मिलता है, ताकि परीक्षा की पक्की तैयारी की जा सकें। दिल्ली पुलिस में जाने का ख्वाब देखने वाली लड़कियां इस ऑनलाइन कोर्स में दाखिले के जरिए दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2020 की तैयारी कर सकती हैं और अच्छे नंबर हासिल कर कांस्टेबल बन सकती हैं। इस कोर्स की फीस सिर्फ 1299 रुपये रखी गई है।
| सेक्शन | प्रश्न | नंबर | समय सीमा |
|---|---|---|---|
| रीजनिंग | 25 | 25 | 90 मिनट का वक्त |
| जनरल नॉलेज | 50 | 50 | |
| संख्यात्मक क्षमता | 15 | 15 | |
| कंप्यूटर फंडामेंटल, MS एक्सेल, MS वर्ड, कम्यूनिकेशन, इंटरनेट आदि | 25 | 25 | |
| कुल | 100 | 100 |
ये एक्सपर्ट फैकल्टी लड़कियों को कराएंगे दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी
इस ऑनलाइन कोर्स में भगवती प्रसाद अभ्यर्थियों को गणित पढ़ाएंगे। उनके पास 20 साल से ज्यादा शिक्षण का अनुभव है और उन्होंने अब तक हजारों बच्चों को सरकारी नौकरी की तैयारी में सफलता दिलाई है। संतोष तिवारी तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अंग्रेजी पढ़ाएंगे। उनके पास भी अंग्रेजी पढ़ाने का 20 साल से ज्यादा अनुभव है। अनुकूल पथक रीजनिंग की क्लास लेंगे जो कि पिछले दस साल से पढ़ा रहे हैं। धेरेंद्र भूगोल की कक्षाएं लेंगे। सुजीत बाजपेयी विद्यार्थियों को इतिहास, राजनीति, सीआरपीसी और करंट अफेयर्स की कक्षाएं देंगे। देशराज जो कि अर्थशास्त्र के एक्सपर्ट हैं, उनके पास 10 साल से भी ज्यादा का अनुभव है, वो अर्थशास्त्र की ऑनलाइन कक्षाएं देंगे।