फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG Admit Card 2024: सीयूईटी-यूजी री-टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Tue, 16 Jul 2024 10:08 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG Admit Card 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रभावित छात्रों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2024 री-टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, यहां पढ़ें।
विज्ञापन
CUET UG Admit Card 2024 (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

CUET UG Admit Card 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) ने प्रभावित छात्रों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2024 री-टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रभावित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https:// exam.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीयूईटी (यूजी) 2024 परीक्षा के संबंध में 30 जून 2024 तक अभ्यर्थियों से मिली शिकायतों के साथ-साथ 7-9 जुलाई (शाम 05:00 बजे से पहले) के बीच rescuetug@nta.ac.in. पर भेजी गई शिकायतों की समीक्षा की गई है। 

इन शिकायतों के आधार पर प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए 19 जुलाई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में पुनः परीक्षा कराई जाएगी। एनटीए जिन 1,000 सीयूईटी-यूजी अभ्यर्थियों के लिए पुनः परीक्षा करा रहा है, उनमें से 250 अभ्यर्थी हजारीबाग के ओएसिस पब्लिक स्कूल के हैं और ये एनईईटी-यूजी प्रश्नपत्र के कथित लीक के लिए भी जांच के दायरे में है।
विज्ञापन


(CUET UG 2024) परीक्षा लगभग 13.48 लाख उम्मीदवारों के लिए भारत के बाहर 26 शहरों सहित 379 शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को हाइब्रिड मोड (सीबीटी और पेन एंड पेपर) मोड में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

CUET UG Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- exam.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
  • उसके बाद एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। 
  • पंजीकरण विवरणों का मदद से लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड उम्मीदवार की स्क्रीन पर प्रर्दशित हो जाएगा। 
  • चेक करने के बाद डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें