परीक्षा केन्द्र में लेकर जा सकते हैं ये चीजें
उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स लाने होंगे:
- एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया सेल्फ डिक्लेरेशन (अंडरटेकिंग) फॉर्म।
- A4 साइज के पेपर पर एडमिट कार्ड के दो प्रिंटआउट।
- परीक्षा के दौरान केंद्र में अटेंडेंस शीट में चिपकाने के लिए एक पासपोर्ट साइज की फोटो (ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई फोटो)।
- उम्मीदवार को एडमिट के साथ कोई फोटो आईडी जैसे, विश्वविद्यालय/कॉलेज आईडी कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी कार्ड/पासपोर्ट/आधार कार्ड (फोटो के साथ)/फोटो के साथ राशन कार्ड/फोटो के साथ बैंक पासबुक, इनसे में कुछ भी लेकर जा सकते हैं।
- मेडिकल अधिकारी द्वारा जारी PWBD सर्टिफिकेट लेकर जा सकते हैं। जिसे मांगे जाने पर दिखाना होगा।
- परीक्षा केंद्र में उम्मीदवार अपने साथ एक सिंपल ट्रांसपेरेंट बॉल प्वाइंट पेन लेकर जा सकते हैं।
परीक्षा केंद्र में न लेकर जाएं ये चीजें
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र में अपने साथ पेंसिल बॉक्स, हैंडबैग, पर्स, किसी भी प्रकार का कागज, स्टेशनरी, स्टडी मैटेरियल, खाने का सामान और पानी, मोबाइल फोन, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, कैलकुलेटर, कैमरा, टेप रिकॉर्डर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं लेकर जा सकते। परीक्षा में जाने से पहले एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in और pgcuet.samarth.ac.in जरूर चेक करें।