CUET PG 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/CUET PG 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 10 जुलाई, 2022 को समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवारों के पास में आवेदन करने के लिए केवल आज शाम 5 बजे तक का समय बचा है। इसलिए वे सभी उम्मीदवार जो स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं, अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें। उम्मीदवार अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।