फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET 2022: सीयूईटी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू होने की तारीख में बदलाव, अब इस तिथि से करें अपना पंजीकरण

Sun, 03 Apr 2022 11:11 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET 2022: सीयूईटी यानी की कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का निर्धारण देशभर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
सीयूईटी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET 2022: सीयूईटी, 2022 से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET 2022 के लिए आवेदन या पंजीकरण को शुरू करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार अब सीयूईटी के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 6 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएगी। इससे पहले एनटीए ने आवेदन शुरू करने के लिए 2 अप्रैल की तारीख निर्धारित की थी। जो भी छात्र इस साल सीयूईटी, 2022 में भाग लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

CUET 2022: सीयूसीईटी के स्थान पर आई है सीयूईटी
सीयूईटी यानी की कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का निर्धारण देशभर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने के लिए किया गया है। इससे पहले तक केंद्रीय विश्वविद्यालय सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUCET) का आयोजन होता था। हालांकि, इसके अंतर्गत सभी विश्वविद्यालय नहीं आते थे। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अलावा भी कई राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालय भी सीयूईटी से जुड़ सकते हैं। 

CUET 2022: कब होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अब तक सीयूईटी के लिए किसी भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह परीक्षा जुलाई महीने के दूसर या तीसरे हफ्ते में आयोजित की जा सकती है। एनटीए की ओर से जल्द ही परीक्षा को लेकर विस्तृत शेड्यूल की घोषणा की जाएगी। इसके लिए नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए इसपर नजर बनाकर रखें।

CUET 2022: सीयूईटी, 2022 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां
  • पंजीकरण शुरू होने की तारीख- 6 अप्रैल, 2022
  • पंजीकरण समाप्त होने की तारीख- 6 मई, 2022
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 6 मई रात 11.55 बजे तक।
  • परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- अभी तय नहीं।
  • परीक्ष की तारीख- जुलाई में संभावित। 
विज्ञापन

CUET 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन पूरा कर सकेंगे। 
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  samarth.edu.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CUET 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पहले अपना पंजीकरण करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदम शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें