BPSC LDC Prelims Exam: 26 फरवरी को हुई थी परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से लोअर डिवीजन क्लर्क के पद के लिए प्रारंभिक भर्ती परीक्षा 26 फरवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। भर्ती परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से 2:15 बजे तक आयोजित की गई थी। इस प्रारंभिक परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 19 फरवरी, 2022 को जारी किए गए थे। परीक्षा होने के लगभग 35 दिन के अंतराल में आयोग ने अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
BPSC LDC Raise Objections: इस तारीख तक उठा सकते हैं आपत्ति
बीपीएससी द्वारा जारी उत्तर कुंजी में अगर किसी उम्मीदवार को आपत्ति है तो वह 11 अप्रैल, 2022 को शाम पांच बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जारी किए गए निर्धारित प्रारूप में जानकारी भर कर दिए गए पते पर भेजना होगा। उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करने के लिए चुनौती या आपत्ति पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे निर्धारित तिथि के समाप्त हो जाने के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।