केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) और उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) की उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) देश की दो सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक हैं। मौजूदा समय में इन दोनों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। गौरतलब है कि CTET का आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच होना है और UPTET का आयोजन 28 नवंबर को होना है। CTET में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास 19 अक्तूबर तक आवेदन करने का आखिरी मौका है, तो वहीं UPTET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 25 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इन शिक्षक पात्रता परीक्षाओं का नोटिफिकेशन अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं और वहीं से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इन पात्रता परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं।
UPTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को यहां मिल सकता है मौका :
UPTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को तुरंत नौकरी पाने का मौका मिल सकता है। दरअसल राज्य में इस वक्त शिक्षकों के 50 हजार से भी अधिक पद खाली हैं और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य सरकार इन पदों पर जल्द ही बहाली कर सकती है। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि UPTET में इस वर्ष सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भी इस भर्ती में शामिल होने का मौका दिया जा सकता है। हालांकि यह बहाली कुल कितने पदों पर होगी और इसमें किन अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा, इसकी पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।
CTET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यहाँ कर सकते हैं आवेदन :
CTET में उतीर्ण होना केंद्रीय सरकारी शिक्षक कार्य के लिए न्यूनतम पात्रता है। गौरतलब है कि CTET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय (NVS), आर्मी शिक्षक, ईआरडीवो (ERDO) जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। CTET का प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी कुछ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को इन जगहों पर निकलने वाली भर्तियों के ऊपर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप UPTET, CTET जैसे शिक्षक पात्रता परीक्षाओं या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से
सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।