यह है दोनों परीक्षाओं का पैटर्न
CTET तथा UPTET, दोनों परीक्षाओं के दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनको हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 150 मिनट का समय मिलता है। इन परीक्षाओं के पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न , गणित से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न ,भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान से 60 मार्क्स के 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET, SSC GD, UP SI, यूपी लेखपाल, NDA & NA समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।