फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET January 2024: केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि कल, अभी कर दें अप्लाई

Sun, 26 Nov 2023 04:15 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CTET January 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बहुत जल्द केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने वाला है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो इससे पहले कि देर हो, अभी नीचे बताए तरीके से कर दें।
विज्ञापन
CTET 2021 Result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CTET January 2024: सीबीएसई बोर्ड कल, यानी 27 नवंबर को केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए लिंए पंजीकरण विंडो बंद करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवदेन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अभी फॉर्म भर दें। बता दें कि इससे पहले आवदेन की अंतिम तिथि 23 नवंबर थी, जिसे बढ़ा कर 27 नवंबर कर दिया गया था। इसलिए इस बार मौके से न चूकें।

विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा

बोर्ड 21 जनवरी, 2024 को 135 शहरों में 20 भाषाओं में सीटीईटी का 18वां संस्करण आयोजित करेगा। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा दो पेपरों में आयोजित करेगा। कक्षा 1 से 5 में शिक्षण पदों के लिए पेपर 1 और कक्षा 6 से 8 के लिए पेपर 2। 
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी पेपर के लिए 1,000 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1,200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को एक पेपर और दोनों पेपर के लिए आवेदन करने के लिए क्रमशः 500 और 600 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें