केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा प्रत्येक वर्ष में 2 बार आयोजित की जाने वाली सेंट्रल टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट (CTET Exam 2021) के दिसंबर में आवेदन करने की अंतिम तारीख बहुत नजदीक आ चुकी है। ऐसे में केन्द्रीय पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को 19 अक्टूबर से पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। इस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा 20 अक्टूबर तक शाम 3:30 बजे तक फीस भुगतान का समय दिया गया है। जिसके बाद 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक फार्म भरने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन फार्म में गलती सुधार का मौका दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, सीटेट की परीक्षा 16 दिसंबर से 1 जनवरी 2022 तक विभिन्न चरणों में सम्पन्न कराई जानी है। ऐसे में प्रतियोगी स्टूडेंट्स के पास अब तैयारी करने का बेहद ही कम समय बचा हुआ है। इसलिए केन्द्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले छात्र सफलता डॉट कॉम के जरिए उपलब्ध कराए जा रहे
FREE CTET Course को ज्वॉइन कर सकते हैं।
देश में कुल कितनी है केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या
केन्द्रीय पात्रता परीक्षा में देश के सभी राज्यों से लगभग 14 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। ऐसे में अक्सर इन उम्मीदवारों के मन में एक सवाल जरूर आता होगा कि इस पात्रता परीक्षा में सफल हो जाने के बाद उनके पास कितने केन्द्रीय विद्यालयों में आवेदन करने का मौका होगा। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को बता दें कि देश में कुल 1,248 केन्द्रीय विद्यालय हैं, जिनमें CTET Exam पास कर लेने के बाद सफल अभ्यर्थी भर्ती आमंत्रित किए जाने पर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें फ्री में CTET का रीविजन व एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर आप भी इस पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो अपने एग्जाम की पक्की तैयारी के लिए अभ्यर्थी आज ही सफलता ऐप डाउनलोड करके इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे CTET - पेपर 1 टीचिंग चैंपियन बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 120 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को हल करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, वीकली टेस्ट सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें
सफलता ऐप।