फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2024: अब 136 शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा, सीटीईटी एग्जाम शेड्यूल में हुए बदलाव

Thu, 19 Sep 2024 02:01 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CTET Dec Application 2024: सीबीएसई सीटीईटी की परीक्षा कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया है। नवंबर और दिसंबर को आयोजित होने वाली अब 136 शहरों में आयोजित होगी। हालांकि सीटीईटी दिसंबर के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही है।
विज्ञापन
CTET 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CTET 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) दिसंबर 2024 के 20वें संस्करण के लिए आवेदन  विंडो खोल चुका है। यह कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पात्रता परीक्षा है। सीटीईटी की हाल ही में जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा शहरों की संख्या घटाकर 136 कर दी गई है। सीबीएसई 1 दिसंबर और 30 नवंबर को उन परीक्षा शहरों में परीक्षा आयोजित करेगा जहां पंजीकरण अधिक है। पंजीकरण लिंक ctet.nic.in पर है। बता दें कि CTET 2024 परीक्षा शहरों की संख्या घटाकर 136 कर दी गई है। वहीं परीक्षा अब दो दिन आयोजित हो सकती है।
विज्ञापन


सीटीईटी परीक्षा शहर को लेकर अधिसूचना
सीबीएसई ने जुलाई सत्र की परीक्षाएं 184 परीक्षा शहरों में आयोजित की थीं,हालांकि, उसने 48 शहरों को हटा दिया है और देश भर में 136 स्थानों पर परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। उम्मीदवारों को वरीयता क्रम में चार विकल्प प्रस्तुत करने होंगे। बोर्ड ने कहा, "उम्मीदवार द्वारा चुने गए स्थानों में से एक में केंद्र आवंटित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, लेकिन बोर्ड भारत में कहीं भी उम्मीदवार की पसंद के अलावा कोई अन्य केंद्र आवंटित करने का अपना विवेकाधिकार सुरक्षित रखता है।"

सीटीईटी परीक्षा तिथि 2024
सीबीएसई की घोषणा के अनुसार, परीक्षा 1 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित होगी। बोर्ड सुबह की पाली में पेपर 2 सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 1 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित करेगा।
विज्ञापन

वहीं सीटीईटी परीक्षा 30 नवंबर को उन शहरों में भी आयोजित की जा सकती है जहां पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या अधिक है। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "यह परीक्षा देश भर के 136 शहरों में बीस भाषाओं में आयोजित की जाएगी। यदि किसी शहर में उम्मीदवारों की संख्या अधिक है, तो परीक्षा 30 नवंबर, 2024 को भी आयोजित की जा सकती है।"

सीटीईटी के लिए आवेदन फॉर्म के लिए विंडो 16 अक्तूबर तक खुली है। सीटीईटी का पहला पेपर, उन उम्मीदवारों के लिए है, जो कि कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं। वहीं पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए। सीटीईटी पाठ्यक्रम के अनुसार, प्रश्न पत्र में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, गणित, पर्यावरण अध्ययन, सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से संबंधित विषय शामिल होंगे। कुल 150 प्रश्न होंगे और 150 अंक होंगे। यह परीक्षा देश भर के परीक्षा केंद्रों में बीस भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें