केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 परीक्षा का देने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आयी है। दरअसल पिछले कई वर्षों में परीक्षा के पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में चर्चा होती रही है। सरकारी शिक्षक बनने के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा को क्वालीफाई करना कर योग्यता हासिल करनी होती है। अगर परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होती है तो अभ्यर्थी अच्छा स्कोर नहीं कर पाता। जिससे उसके परीक्षा क्वालीफाई करने के चांस कम हो जाते हैं। सीबीएसई द्वारा दिसम्बर से आयोजित की जाने वाली सीटेट 2022 को लेकर भी ऐसी ही चर्चाएं हो रहीं थीं। कि सीटेट 2022 में निगेटिव मार्किंग हुई तो वही सफल होंगे जिन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन हम आपको बता दें कि सीटेट परीक्षा नोटिफिकेशन से लेकर अब तक सीबीएसई ने ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की है जिसमें ये लिखा हो कि सीटेट परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। इसलिए अभ्यर्थी निश्चिंत होकर परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। किसी भी गलत उत्तर पर नंबर नहीं काटे जायेंगे। सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इसी परीक्षा में सीटेट क्वालीफाई करने के लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए CTET Course : Join Now की सहायता ले सकते हैं।
सीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी करते समय कहा था कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पहले आवेदन कर दिया होगा। उन्हें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर परीक्षा केंद्र का आवंटन किया जाएगा। यानि उनके फर्स्ट प्रिफरेंस वाले परीक्षा शहर में ही उनका परीक्षा केंद्र होगा। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने 15 नवम्बर के बाद आवेदन किया है संभव है उन्हें उनके पसंद के शहर में परीक्षा केंद्र न मिले।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए 24 नवम्बर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। पिछले वर्ष यानि 2021 में सीटेट परीक्षा में करीब 23 लाख उम्मीदवारोंने हिस्सा लिया था। इस वर्ष यह संख्या 30 लाख तक पहुंच सकती है। क्योंकि पिछले वर्ष कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण बहुत से अभ्यर्थियों ने परीक्षा में आवेदन नहीं कर पाया था।
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त SSC CGL, SSC GD, CTET व रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।