फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR NET Answer Key 2021: सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 की आंसर की जारी, ऐसे दे सकते हैं चुनौती

Wed, 23 Feb 2022 06:29 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR NET Answer Key 2021: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2021 का आयोजन 29 जनवरी और 15 फरवरी, 16 और 17 फरवरी, 2022 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड के माध्यम से किया गया था।
विज्ञापन
यूूजीसी सीएसआईआर नेट जेआरएफ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च यानी सीएसआईआर की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR NET) 2021 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी हो गई है। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 प्रोविजनल आंसर की, आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। एनटीए की ओर से सभी पांच विषयों की आंसर की जारी की गई है। सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2021 का आयोजन 29 जनवरी और 15 फरवरी, 16 और 17 फरवरी, 2022 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड के माध्यम से किया गया था।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करके अंतरिम उत्तर कुंजी को देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार उत्तर कुंजी में किसी प्रकार से त्रुटि पाए जाने और  संशय की स्थिति में एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जारी आंसर की को चुनौती दे सकते हैं। एनटीए ने उत्तर कुंजी के साथ ही सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा के प्रश्न-पत्र भी जारी किए हैं।

25 फरवरी तक दे सकते हैं चुनौती

एनटीए ने उम्मीदवारों को 25 फरवरी, 2022 को रात नौ बजे तक अंतरिम उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने और चुनौती देने की सुविधा दी है। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न-उत्तर 200 रुपये के गैर-वापसी योग्य शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही उन्हें अपनी आपत्ति को सही साबित करने के लिए जरूरी दस्तावेज और प्रमाण भी देने होंगे। एनटीए ने आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए वेबसाइट पर दिए गए लिंक का उपयोग करके ही ऑनलाइन अनुरोध करना होगा। फैक्स, ई-मेल या हार्ड-कॉपी के जरिये भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।  
 
विज्ञापन

CSIR NET Answer Key 2021: ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर प्रदर्शित संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 आसंर की चैलेंज विंडो पर क्लिक करें।
  3. अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
  4. यहां अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज आदि करें और लॉग इन करें।
  5. सीएसआईआर नेट उत्तर कुंजी 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  6. उत्तर कुंजी की जांच करें और इसे डाउनलोड करें। 
  7. आवेदकों के डैशबोर्ड पर मौजूद विकल्प चैलेंज आंसर की पर क्लिक करें। 
  8. संख्या के अनुसार, आपत्ति शुल्क का भुगतान करें।
  9. एक पीडीएफ फाइल में संबंधित प्रमाण अपलोड करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें