कंपनी सचिव परीक्षा के उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षा परिणाम एक साथ ही जारी हो रहे हैं। हालांकि, दोनों परीक्षाओं के परिणाम अलग-अलग समय पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सीएस दिसंबर 2021 परीक्षा परिणामों की जांच करने के लिए, अपने रोल नंबर और किसी अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल की भी जरूरत पड़ेगी।
- आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल 2021 का रिजल्ट शुक्रवार, फरवरी 25, 2022 को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे।
- आईसीएसआई सीएस कार्यकारी 2021 का रिजल्ट शुक्रवार, फरवरी 25, 2022 को दोपहर दो बजे तक जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें :
UPTET Answer Key Results 2021: यूपीटीईटी आंसर की आज जारी होगी, रिजल्ट 25 फरवरी को आएगा
ICSI CS 2022: जून सत्र की परीक्षाओं के आवेदन 26 फरवरी से शुरू होंगे
आईसीएसआई द्वारा उम्मीदवारों को सूचित किया है कि जून 2022 सत्र की प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षाओं के लिए सीएस दिसंबर 2021 के परिणाम जारी होने के अगले दिन यानी 26 फरवरी, 2022 को संस्थान आगामी परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म जारी करेगा। जून 2022 सत्र के लिए सीएस प्रोफेशनल, एग्जीक्यूटिव परीक्षाएं 01 से 10 जून, 2022 तक होंगी। आईसीएसआई ससे जुड़े नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट - icsi.edu पर नजर बनाए रखें।