फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crack SSB NDA 2020: ऐसे करें SSB इंटरव्यू की पक्की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

NDA की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। जिसका कारण है इसमें होने वाली 900 अंक की लिखित परीक्षा और 5 दिन चलने वाला SSB इंटरव्यू। NDA के लिए आवेदन करने वाले छात्र SSB इंटरव्यू को लेकर काफी चिंतित होते हैं। आज इस ब्लॉग में हम आपको इस इंटरव्यू को आसान बनाने के कुछ उपाय बताएंगे।

विज्ञापन

NDA परीक्षा में SSB इंटरव्यू के दौरान ही छात्रों के मानसिक और शारीरिक क्षमता का परीक्षण होता है। यहां 5 दिन अलग-अलग तरह के टेस्ट होते हैं। जिसमें व्यक्तिगत टेस्ट, ग्रुप टास्क, ग्रुप डिस्कशन, रैपिड फायर इंटरव्यू, शैक्षिक योग्यता आदि टेस्ट होते है। इन्हीं टेस्ट के आधार पर 900 अंक में मार्किंग की जाती है। यदि आपको यह इंटरव्यू क्रैक करना है तो नीचे लिखे स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • समय पर रिपोर्टिंग करना है - NDA की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले छात्र SSB इंटरव्यू के लिए चयनित होते हैं। इसमें उन्हें UPSC की ओर से इंटरव्यू सेंटर भेजा जाता है। सबसे पहले आपको निर्धारित स्थान पर समय रहते रिपोर्टिंग करना होगा। यहां आपके अनुशासन और लगन पर नजर रखी जाती है। 
  • रीजनिंग पर कमांड रखें - यह इंटरव्यू आपके मानसिक संतुलन को अच्छे से जांचने के लिए होता है। इसमें पहले दिन OIR (ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग) टेस्ट होता है, जिसमें रीजनिंग के 50 प्रश्न होते हैं। इस 50 प्रश्न के लिए सिर्फ 30 मिनट का समय मिलता है और इसमें सिलेक्ट होने वाले छात्र ही आगे के टेस्ट दे सकते हैं। इसलिए आपको रीजनिंग की ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करनी है। 
  • पिक्चर डिस्क्रिप्शन टेस्ट की प्रैक्टिस करें - SSB इंटरव्यू के पहले ही दिन स्क्रीन टेस्ट होता है। जिसमें छात्रों को 30 सेकंड के लिए तस्वीर दिखाई जाती है। जिसको देखकर एक कहानी तैयार करनी होती है। ऐसा ही थीमेटिक अप्रिसिएशन टेस्ट में भी होता है। इसमें तो 11 तस्वीरें दिखाई जाती हैं।  
  • करंट अफेयर्स तैयार करें - बता दें कि इस इंटरव्यू में छात्रों को लेक्चरेट के लिए बुलाया जाता है, जिसमें दिए गए टॉपिक में में किसी एक पर बोलना होता है। ग्रुप डिस्कशन में भी किसी भी सामाजिक मुद्दे पर डिस्कस करने को कहा जा सकता है। इसलिए आपको करंट की बड़ी खबरों की विस्तृत जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए आप रोजाना न्यूज़ पेपर पढ़ें और साप्ताहिक मैगज़ीन की मदद लें।  
  • ग्रुप वर्क में एक्टिव रहें - इस इंटरव्यू के तीसरे दिन ग्रुप टास्क होता है। जिसमें कई सारे ग्रुप बनाकर काम कराया जाता है। आपको ग्रुप टास्क में एक्टिव रहना है। ज्यादातर छात्र यहां गलतियां कर बैठते हैं, ग्रुप के दूसरे सदस्यों को ज्यादा काम करने का मौका दे देते हैं। इससे इंटरव्यू लेने वाले ऑफिसर की नजर में आपकी छवि ख़राब हो सकती है। आपको एक्टिव रहना होगा, हर टास्क में शामिल होना होगा।
  • आत्मविश्वास बनाए रखें - यह इंटरव्यू आपके व्यवहार और आचरण के लिए होता है। 5 दिन में कई बार ऐसा मौका आएगा जहां आपको यह लगेगा कि अब आपकी हिम्मत हार चुकी है। पर्सनल इंटरव्यू में आपसे आपके पर्सनल लाइफ के बारे में पूछा जा सकता है, आपको बहुत समझदारी से इसके जवाब देने होंगे। आपको एग्रेसिव नहीं होना है, आपको शर्माना नहीं है। खुद की तैयारी पर भरोसा रखना है और बिना डरे जवाब देना है।  

यहां आपके एकाग्रता, लगन, धैर्य, आत्मविश्वास, संयम और कुशल नेतृत्व का परीक्षण होता है। ऊपर लिखी बातों को ध्यान में रखकर आप SSB इंटरव्यू को बेहद आसान बना सकते हैं। 

भारतीय सेना से जुड़ना गर्व की बात होती है, अगर आप भी भारतीय सेना ज्वाइन कर देश की सेवा करना चाहते हैं तो निश्चित ही NDA/NA सबसे बेहतरीन करियर विकल्प है।आपको बता दें कि Safalta.com लेकर आया है NDA/NA SSB की तैयारी के लिए खास कोर्स जिसमें आप एक्सपर्ट्स की सहायता से SSB की तैयारी कर सकते हैं।यह कोर्स मात्र 5499 रु. में उपलब्ध है, लेकिन आज ही एडमिशन लेने पर आप 1000 रु. की खास छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। इस छूट का लाभ उठाने के लिए कूपन कोड AMAR1000 का इस्तेमाल करें।तो फिर देर किस बात की अभी विजिट  करें https://bit.ly/3eF07x2 और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी।इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/6NZDQPL59BrnHaj98 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें