फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: कोविड-19 के कारण गर्मी की छुट्टी के बाद भी बंद रहेंगे स्कूल, ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था के आदेश

Tue, 15 Jun 2021 04:22 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • असम सरकार का कहना है कि राज्य में मौजूदा कोविड -19 स्थिति के कारण गर्मी की छुट्टी के बाद भी सभी स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम सरकार का कहना है कि राज्य में मौजूदा कोविड -19 स्थिति के कारण गर्मी की छुट्टी के बाद भी सभी स्कूल बंद रहेंगे। सरकार ने अधिकारियों से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के लिए कदम उठाने को भी कहा है। इस बात की जानकारी मंगलवार को एक अधिकारी ने दी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव बी कल्याण चक्रवर्ती ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था करने का आदेश दिया है, ताकि छात्रों की सीखने की प्रक्रिया में निरंतरता बनी रहे।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश 2021: 7 स्टेप्स के जरिए 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन


आपको बता दें कि सूबे के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 14 जून को समाप्त हो गया। चक्रवर्ती ने माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा के निदेशकों, स्कूलों के सभी निरीक्षकों, विभाग के अन्य अधिकारियों एवं सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को अगले आदेश तक या इन संस्थानों के फिर से खुलने तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के लिए कदम उठाने को कहा है। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा गया है। अधिकारी ने बताया कि यह आदेश सोमवार को जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कर्नाटक सीईटी 2021: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन 


आपको बता दें कि वैश्विक कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच सरकार ने 15 मई से स्कूलों में एक महीने की गर्मी की छुट्टी बढ़ा दी थी। स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश आमतौर पर 1 जुलाई से 31 जुलाई तक होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें