फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COMEDK UGET 2021: कॉमडेक की फाइनल आंसर की हुई जारी, अब इस दिन आएगा रिजल्ट

Thu, 23 Sep 2021 08:02 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

COMEDK UGET Result 2021: कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम (COMEDK), की ओर से आयोजित स्नातक प्रवेश परीक्षा (COMEDK UGET 2021) की पहली और दूसरी शिफ्ट के उम्मीदवारों के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी होनी है। COMEDK 2021 परिणाम 26 सितंबर को घोषित किया जाएगा। कंसोर्टियम परिणाम के साथ दोनों COMEDK रैंक कार्ड जारी करेगा।
विज्ञापन
answer key 2021
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

COMEDK UGET Result 2021: कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम (Consortium of Medical, Engineering, and Dental Colleges of Karnataka) द्वारा अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (Under Graduate Entrance Test - UGET) की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार अब COMEDK की आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम ( COMEDK), की ओर से स्नातक इंजीनियरिंग, मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए स्नातक प्रवेश परीक्षा (COMEDK UGET 2021) 14 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की हुई थी- पहला सत्र सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक था।
 

ऐसे देख पाएंगे  COMEDK UGET Answer Key 2021

कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेज कर्नाटक की अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट की आंसर की देखने के लिए उम्मीदवारों को उपयोगकर्ता आईडी / आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना आवश्यक है। 
उत्तर कुंजी 2021 की जांच और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: - 
  • सबसे पहले www.comedk.org की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • COMEDK UGET 2021 अंतरिम उत्तर कुंजी पर नेविगेट करें। 
  • अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • विवरण दर्ज करने के बाद, COMEDK उत्तर कुंजी COMEDK प्रश्न पत्र के साथ प्रदर्शित की जाएगी।
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और प्रश्न पत्र के अनुसार, अपने करेक्ट आसंर से उनकी तुलना करें।
COMEDK UGET अंतिम उत्तर कुंजी 2021 का सीधा लिंक  

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

26 सितंबर को घोषित किया जाएगा COMEDK 2021 परिणाम
विज्ञापन

COMEDK 2021 परिणाम 26 सितंबर को घोषित किया जाएगा। कंसोर्टियम परिणाम के साथ दोनों COMEDK रैंक कार्ड जारी करेगा। COMEDK 2021 परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। योग्य उम्मीदवारों को आगे विभिन्न दौरों में आयोजित होने वाली COMEDK UGET काउंसलिंग में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें