फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2025 Exam: क्लैट परीक्षा के लिए पंजीकरण आज से शुरु, यहें देखें भाग लेने वाले संस्थानों की सूची

Mon, 15 Jul 2024 11:07 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CLAT 2025 Exam: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) आज 15 जुलाई, 2024 से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। आवेदन शुल्क,  पात्रता मानदंड और भाग लेने वाले संस्थानों की सूची, यहां पढ़ें।
विज्ञापन
CLAT 2025 Exam - फोटो : Amar Ujala Graphic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

CLAT 2025 Exam: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज आज 15 जुलाई को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोलने वाला है। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 15 अक्टूबर 2024 तक खुली रहेगी। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट- consortiumofnlus.ac.in पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें की (CLAT 2025) की परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर 2024 को परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक पेन-पेपर मोड में होने वाला है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, “नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम की कार्यकारी समिति और शासी निकाय ने 26 अप्रैल, 2024 को अपनी बैठक में निर्णय लिया कि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2025 रविवार , 1 दिसंबर, 2024 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।”

CLAT 2025 Exam: आवेदन शुल्क 

CLAT परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के छात्रों को 4,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा , जबकि एससी, एसटी और बीपीएल श्रेणियों के छात्रों को 3,500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

विज्ञापन

CLAT 2025 Exam: पात्रता मानदंड

5 वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए-

उम्मीदवारों को अपनी योग्यता परीक्षा (10+2 ) में निम्नलिखित न्यूनतम प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे-

सामान्य, ओबीसी, विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी), अनिवासी भारतीय (एनआरआई), भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ) या विदेशी नागरिक (ओसीआई) श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत या इसके समकक्ष ग्रेड।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए चालीस प्रतिशत या समकक्ष ग्रेड।

एलएलएम पाठ्यक्रम के लिए-

उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ विधि स्नातक (एलएलबी) की डिग्री या समकक्ष परीक्षा होनी चाहिए या सामान्य, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, एनआरआई, पीआईओ, या ओसीआई श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए इसके समकक्ष ग्रेड आवश्यक है।

एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45% अंक या इसके समकक्ष ग्रेड आवश्यक है।
विज्ञापन

CLAT 2025 Exam: कैसे करें आवेदन
 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं ।
  • उसके बाद होमपेज पर ' रजिस्टर ' लिंक पर जाएँ।
  • आवश्यक विवरण भरें और परीक्षा के लिए पंजीकरण करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद ' सबमिट ' पर क्लिक करें।
  • अपने भविष्य के संदर्भ के लिए पेज को डाउनलोड करें।
 
CLAT 2025 Exam: भाग लेने वाले संस्थानों की सूची
 
  • नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू), बेंगलुरु
  • क्यूक्यूक्यू (डब्ल्यूबीएनयूजेएस), कोलकाता
  • तमिलनाडु राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (टीएनएनएलयू), तिरुचिरापल्ली
  • राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जोधपुर
  • गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (जीएनएलयू), गांधीनगर
  • महाराष्ट्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एमएनएलयू), मुंबई
  • डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरएमएलएनएलयू), लखनऊ
  • चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (सीएनएलयू), पटना
  • राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरजीएनएलयू), पटियाला
  • नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज (एनयूएएलएस), कोच्चि
  • राष्ट्रीय विधि अध्ययन एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एनयूएसआरएल), रांची
  • दामोदरम संजीवय्या राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (डीएसएनएलयू), विशाखापत्तनम
  • महाराष्ट्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, औरंगाबाद
  • धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (डीएनएलयू), जबलपुर
  • राष्ट्रीय विधि अध्ययन एवं अनुसंधान अकादमी (एनएएलएसएआर) विधि विश्वविद्यालय, हैदराबाद
  • राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय (एनएलआईयू), भोपाल
  • हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू), रायपुर
  • नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओडिशा (एनएलयूओ), कटक
  • राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय एवं न्यायिक अकादमी (एनएलयूजेए), असम 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें