CISCE Board Exam: सीआईएससीई यानी काउंसिल फॉर द इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CISCE) ने सभी भाषाओं, विषयों आदि के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। जो छात्र आईसीएसई (ICSE) और आईएससी (ISC) की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे छात्र- अपनी बेहतर तैयारी के लिए सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें सभी आवश्यक विवरण दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
जल्द ही की जाएगी तारीखों की घोषणा
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - cisce.org पर जाएं।
फिर होम पेज पर पब्लिकेशन टैब पर क्लिक करें।
नीचे स्क्रॉल करें और आप नमूना प्रश्न पत्र नामक अनुभाग देखेंगे।
इसके बाद वर्ष 2023 पर क्लिक करें।
उन विषयों के लिए नमूना पेपर डाउनलोड करें जो आपने चुने हैं या जिन्हें चुनना चाहते हैं।
अपने संदर्भ के लिए नमूना पेपर की एक प्रति डाउनलोड करके रखें।