फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE Term 2 Exam: सीआईएससीई ने जारी किए कक्षा 10वीं टर्म-2 बोर्ड परीक्षा के जरूरी दिशा-निर्देश, इन बातों का रखे ध्यान

Wed, 06 Apr 2022 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि सीआईएससीई ने 4 मार्च, 2022 को अधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा की समय-सारणी का सूचना दी थी। अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आईसीएसई टर्म-2 परीक्षा 2022 सीआईएससीई द्वारा 25 अप्रैल से 23 मई, 2022 के बीच आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
ICSE Term 2 Exam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICSE Term 2 Exam: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएससी कक्षा 10वीं के टर्म-2 बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बोर्ड ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हाने वाले हैं वे इन दिशा-निर्देशो को पढ़ लें और परीक्षा देते समय इनका ध्यान रखें। परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए छात्र सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

विज्ञापन

ICSE Class 10 Term 2 Exam: जानिएं कब होगी परीक्षा?
बता दें कि सीआईएससीई ने 4 मार्च, 2022 को आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा की समय-सारणी की सूचना दी थी। अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आईसीएसई टर्म-2 परीक्षा 2022 सीआईएससीई द्वारा 25 अप्रैल से 23 मई, 2022 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा की समय-सारणी से जुड़ी अन्य जानकरी के लिए छात्र अधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 
विज्ञापन

जानिए सीआईएससीई बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश 
  • परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय आवंटित किया जाएगा।
  • सुबह 10:50 बजे प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
  • परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
  • परीक्षा का समय प्रत्येक पेपर के लिए 90 मिनट रहेगा।
  • छात्रों को केवल प्रश्न पत्र में पूछे गए प्रश्नों की संख्या अनुसार ही उत्तर देना होगा।
  • छात्रों को उत्तर पुस्तिका के शीर्ष पर दिए गए स्थान पर अपने नाम का हस्ताक्षर करना होगा। और ध्यान रहे उत्तर पुस्तिका के ऊपर की शीट पर कुछ भी न लिखें।
  • उत्तर पुस्तिका की शीर्ष शीट पर दिए गए स्थान में अपना यूआईडी (विशिष्ट पहचान संख्या), रोल नंबर और विषय का नाम जरूर लिखें।
  • उत्तर पुस्तिका में केवल काले और नीले बॉलपॉइंट पेन से ही लिखे।
  • प्रत्येक उत्तर पुस्तिका के दाएं और बाएं दोनों किनारों पर एक मार्जिन छोड़ते हुए लिखें। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर एक नये पेज पर लिखें।
  • जिन विषयों में गणितीय ग्राफ या ड्राइंग बनाना हो उन्हीं पेपर में ड्राइंग उपकरण और रंगीन पेंसिल ले जाएं।
  • किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य प्रकार की इलेक्ट्रिक गेजेट्स के उपयोग की अनुमति नहीं है।
  • पहली उत्तर पुस्तिका के सभी पृष्ठों के पूरा भरने के बाद ही दूसरी उत्तर पुस्तिका प्रदान की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें