फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET 2022: जानें कब होगी सीयूईटी 2022 परीक्षा, आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज हैं जरूरी?

Wed, 06 Apr 2022 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी में देशभर के सभी 45 केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हो रहे हैं। इससे पहले तक यूजीसी की ओर से सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया जाता था। हालांकि, इसमें सभी केंद्रीय विवि शामिल नहीं होते थे। कई बड़े विश्विद्यालय अपनी परीक्षाएं अलग से आयोजित कराते थे। 
विज्ञापन
CUET Application Form 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET 2022 Application Form: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 6 अप्रैल, 2022 से शुरू की जा रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। हम आपको इस खबर के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया से अवगत तो कराएंगे हीं साथ ही आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज और परीक्षा की अनुमानित तारीख से भी अवगत कराएंगे।

विज्ञापन

6 मई तक होंगे आवेदन
सीयूईटी परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 6 अप्रैल, 2022 से शुरू होकर अगले एक महीने यानी 6 मई तक जारी रहेंगे। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें ताकि आखिरी समय की किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके। 

45 विश्वविद्यालय हो रहे शामिल
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी में देशभर के सभी 45 केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हो रहे हैं। इससे पहले तक यूजीसी की ओर से सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया जाता था। हालांकि, इसमें सभी केंद्रीय विवि शामिल नहीं होते थे। कई बड़े विश्विद्यालय अपनी परीक्षाएं अलग से आयोजित कराते थे। हालांकि, सीयूईटी में इन सभी को एक ही प्लेटफॉर्म पर ले आया गया है। आने वाले समय में कई निजी और राज्य विश्विद्यालय भी इस परीक्षा से जुड़ सकते हैं। 

कब होगी परीक्षा?
एनटीए की ओर से जारी किए गए शेड्यूल में अब तक सीयूईटी परीक्षा की तारीख के बारें में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, यह बात साफ है कि परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित की जाएगी। ऐसा इसलिए ताकि सभी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो गई हो। परीक्षा की तारीख जल्द ही एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। 

ये दस्तावेज कर लें तैयार
  • कक्षा 12वीं का जानकारी। 
  • दसवीं के अंक और इससे जुड़ी जानकारी।
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट।
  • जाति प्रमाण पत्र अगर लागू हो तो। 
  • स्कैन फोटो और हस्ताक्षर
  • एक वैद्य पहचान पत्र।
(कई अन्य दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ सकती है)
विज्ञापन

कैसे कर सकेंगे आवेदन?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे New Registration के लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और निर्देशानुसार आवेदन पत्र को भरें।
अब जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट करें।
आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें