सीएचएसई ओडिशा के शेड्यूल के मुताबिक कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में शुरू होंगी। थ्योरी परीक्षाएं 14 फरवरी से 13 मार्च 2024 के बीच आयोजित की जाएंगी। हालांकि, परिणाम जारी करने की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। इसे अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में प्रकाशित किया जाएगा।
कक्षा 12वीं और कक्षा 11वीं के लिए कक्षाएं शुरू होने की सूचना सीएचएसई द्वारा जल्द ही दी जाएगी। कक्षा 11वीं-12वीं की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण और फॉर्म जमा करने का काम 10 नवंबर से 25 नवंबर, 2023 तक किया जाएगा।