DU Third Merit List: स्नातक में प्रवेश के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय कल, यानी 22 अगस्त को तीसरी आवांटन सूची जारी करने वाला है। कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय तीसरे राउंड की आवांटन सूची कल शाम 5 बजे आधिकारिक वेबसाइट - admission.uod.ac.in पर जारी करेगा। उम्मीदवार तब तक रिक्त सीटों वाले टॉप डीयू कॉलेजों की सूची नीचे देख सकते हैं। इससे उम्मीदवारों को पता चल जाएगा कि किन अच्छे कॉलेजों में सीटें खाली हैं।
विश्वविद्यालय ने 17 अगस्त, 2023 को राउंड 3 के लिए खाली सीटों के बारे में बताया। जिन उम्मीदवारों ने CSAS फेज 3 में पंजीकरण कराया है, उनपर सीएसएएस यूजी 2023 के तीसरे दौर में सीट आवंटन के लिए विचार किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने 17 अगस्त, 2023 से 21 अगस्त, 2023 तक मिड-एंट्री एडमिशन के लिए पंजीकरण खोले थे। जिन छात्रों ने मिड-एंट्री के द्वारा आवेदन किया था, उन पर राउंड 3 में विचार किया जाएगा और उन्हे मिड-एंट्री के माध्यम से आवंटित सीट को अनिवार्य रूप से स्वीकार करना होगा।
अभी कई टॉप कॉलेजों में सीटें खाली पड़ी हैं। ऐसे कॉलेजों की लिस्ट यहां दी गई है। उम्मीदवार देख सकते हैं कि उनके पसंदीदा कॉलेज में कितनी सीटें खाली हैं। कॉलेजों की पूरी सूची अभ्यर्थी वेबसाइट पर देख सकते हैं।
डीयू यूजी की कक्षाएं 16 अगस्त, 2023 से शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम के अनुसार, तीसरी आवंटन सूची कल, 22 अगस्त, 2023 को निकलेगी और एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को 22 अगस्त, 2023 से 24 अगस्त, 2023 शाम 4.59 बजे तक आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी। कॉलेजों को 22 अगस्त 2023 से 25 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदनों को वेरिफाई और अप्रूव करना होगा।