मॉप-अप राउंड के लिए इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
मॉप-अप राउंड के लिए छत्तीसगढ़ नीट यूजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 9 अक्तूबर से शुरू होगी और वरीयताएं जमा करने की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर है। सीट आवंटन प्रक्रिया 15 से 16 अक्तूबर के बीच निर्धारित है।
मॉप-अप राउंड के लिए छत्तीसगढ़ नीट 2024 सीट आवंटन परिणाम 17 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 18 से 22 अक्तूबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।