फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड 2021: आज जारी होने वाला है परिणाम, ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट

Sun, 25 Jul 2021 09:02 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कक्षा 12वीं का परिणाम देखने के लिए विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
CG 12th Result 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने शैक्षणिक वर्ष 2020-2021 के कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषिणा कर दी है। परिणाम 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

कोरोना की वजह से छात्रों ने घर बैठे दी थी परीक्षा

विज्ञापन

सीजीबीएसई ने 1-5 जून तक कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का कार्यक्रम जारी किया था। अधिसूचना के मुताबिक छात्रों को प्रश्न पत्र प्राप्त होने के पांच दिनों के अंदर अपनी उत्तर पुस्तिकाएं स्कूल में जमा करनी थीं। कोरोना महामारी की वजह से छात्रों को घर बैठे परीक्षा देनी थी। 30 मई को, सीजीबीएसई ने उन छात्रों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी किए थे जो कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे रहे थे। सीजीबीएसई ने कोविड-19 दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के उचित संचालन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए थे।


Trending Videos

अभ्यर्थी ऐसे देख सकते हैं अपना परिणामं

परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाना होगा। सीजीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परिणाम के टैब पर क्लिक करें। लॉग इन करने और परिणाम प्राप्त करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या सत्यापन कोड दर्ज करें। आवश्यक विवरण जमा करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। परिणाम डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट भी ले लें।

विज्ञापन

ऐसा रहा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 का परिणाम

सीजीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड के परिणाम में, छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.59 फीसद रहा। जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.02 फीसद, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 74.40 फीसद रहा। 2020 के परिणाम को पिछले 5 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में बताया गया था। 2019 में, 78.43 फीसद छात्र कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास कर पाए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें