Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024
- फोटो : Freepik
Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024 Out: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रायपुर ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- (cgbse.nic.in.) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ दोनों कक्षाओं के टॉपर लिस्ट, उत्तीर्ण प्रतिशत आदि विवरण भी साझा कर दिए हैं। इस साल कक्षा 10वीं के कुल 75.61% छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। अमीना ध्रुव इस साल सीजीबीएसई 10वीं की टॉपर हैं।