फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Class 10th Syllabus Revised: सीबीएसई कक्षा 10वीं के इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय का सिलेबस रिवाइज्ड, 25 नवंबर को होनी है परीक्षा

Tue, 23 Nov 2021 07:50 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Class 10th Revised Syllabus: छात्र इस विषय के संशोधित पाठ्यक्रम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सीधा लिंक भी यहां इस खबर में दिया गया है। छात्रों का यह जानना बहुत ही आवश्यक है कि इस विषय की टर्म-1 परीक्षा 25 नवंबर, 2021 को होने वाली है। 
विज्ञापन
CBSE Board Exams 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई की ओर से हाल ही में कक्षा 10वीं के इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) विषय का सत्र 2021-22 के लिए पाठ्यक्रम संशोधित यानी सिलेबस रिवाइज्ड किया गया था। छात्र इस विषय के संशोधित पाठ्यक्रम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों का यह जानना बहुत ही आवश्यक है कि इस विषय की टर्म-1 परीक्षा 25 नवंबर, 2021 को होने वाली है। 

विज्ञापन


ऐसे में वह सभी छात्र इसे अवश्य डाउनलोड करें, जो भी इस विषय की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं। संशोधित सिलेबस का यहां सीधा लिंक भी दिया गया है। इससे छात्रों को यह जानकारी भी उपलब्ध होगी कि उन्हें कैसे समयबद्ध तरीके से सीबीएसई इंफाेर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय की तैयारी करनी है। संशोधित पाठ्यक्रम में सीबीएसई कक्षा 10वीं के आईटी विषय के टर्म-1 परीक्षा एवं टर्म-2 परीक्षा की मूल्यांकन प्रणाली की जानकारी भी दी गई है।

दसवीं बोर्ड के छात्रों की आईटी विषय की टर्म-1 परीक्षा 25 नवंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है। यह परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें से 50 अंक थ्योरी सेक्शन के लिए और 50 अंक प्रैक्टिकल सेक्शन के लिए होंगे। छात्रों को सुझाव दिया गया है कि वह सीबीएसई 10वीं के आईटी विषय के पेपर की संशोधित पाठ्यक्रम के आधार पर ही तैयारी करें। अन्य जरूरी अपडेट जानने के लिए सीबीएसई कक्षा 10वीं के छात्र अमर उजाला एजुकेशन और बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।  
विज्ञापन


मुख्य विषयों की परीक्षाएं 30 नवंबर से, सैंपल पेपर्स पर करें अभ्यास 
सीबीएसई 10वीं बोर्ड के मुख्य विषयों की टर्म-1 परीक्षाएं 30 नवंबर से शुरू हो रही है। छात्रों को शिक्षकों और विशेषज्ञों ने सुझाव दिए हैं कि वह अपना ध्यान केंद्रित करते हुए सैंपल पेपर्स को लगातार सॉल्व करते रहें। इससे उन्हें यह पता चल सकेगा कि कितनी समयावधि के अंदर वह इन पेपरों को सॉल्व कर पा रहे हैं।  
विज्ञापन


सीबीएसई कक्षा 10वीं के इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) विषय के रिवाइज्ड सिलेबस का सीधा लिंक 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें