जरूर लेकर जाएं दस्तावेज
जो उम्मीदवार सीईईडी, यूसीईईडी प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, उन्हें अपने साथ ले जाने वाले दस्तावेजों की सूची और परीक्षा के दिन के दिशानिर्देशों की जांच कर लेनी चाहिए। आईआईटी बॉम्बे ने आधिकारिक वेबसाइटों - ceed.iitb.ac.in और uceed.iitb.ac.in पर CEED, UCEED 2024 परीक्षा दिवस निर्देश जारी किए हैं।
CEED, UCEED प्रवेश परीक्षा 2024: ले जाने योग्य दस्तावेज
उम्मीदवारों को CEED, UCEED परीक्षा केंद्र 2024 में निम्नलिखित सामान ले जाना होगा।
- प्रवेश पत्र (Admit Card)
- वैध, मूल फोटो पहचान प्रमाण
- पारदर्शी पैकेट में पेंसिल
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार कृप्या ध्यान दें कि जारी दिशानिर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को अपनी पेंसिल एक पारदर्शी पैकेट में ले जानी चाहिए। परीक्षा हॉल के अंदर स्केच पेन, रंगीन पेंसिल, पोस्टर रंग और अन्य रंग सामग्री की अनुमति नहीं है। अभ्यर्थी A4 आकार का लेखन बोर्ड ला सकते हैं।
23 को आएगी उत्तर कुंजी
आईआईटी बॉम्बे ने CEED, UCEED उत्तर कुंजी 2024 रिलीज की तारीख की भी घोषणा की है। उम्मीदवार 23 जनवरी को आधिकारिक आईआईटी बॉम्बे यूसीईईडी उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।