BA LLB Admission आवेदन शुल्क
बीए एलएलबी (ऑनर्स) प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 5,000 रुपये और एससी, एसटी उम्मीदवारों को 4,000 रुपये का गैर-वापसीयोग्य आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
RPNLU शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 में बैठने वाले भी आवेदन करने के पात्र होंगे। इसके साथ ही उम्मीदवार को कुल मिलाकर 45% या अधिक अंक प्राप्त करने होंगे और एससी, एसटी छात्रों को कुल मिलाकर 40% या अधिक अंक प्राप्त करना होगा उम्मीदवारों को CLAT 2024 परीक्षा में उपस्थित होना चाहिए।
ये डिटेल नहीं होगी चेंज
बीए एलएलबी (ऑनर्स) प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन फॉर्म भरते समय दर्ज की गई निम्नलिखित डिटेल्स बदली नहीं जा सकती है।