CBSE Term-1 Result: कब जारी होंगे 12वीं के परिणाम?
सीबीएसई की ओर से कक्षा बारहवी के टर्म-1 परीक्षा के परिणाम अब किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, सीबीएसई ने अब तक इसे लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। इससे पहले दसवीं के परिणाम को लेकर भी बोर्ड ने आधिकारिर वेबसाइट पर नोटिस नहीं जारी किया था। इसलिए ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम कभी भी जारी किए जा सकते हैं।
CBSE Term-1 Result: सोशल मीडिया पर मिलेगी सूचना
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दसवीं के परिणाम जारी होने की सूचना अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी है। बारहवीं के परिणाम को लेकर भी सीबीएसई ऐसे ही सूचना जारी कर सकता है। छात्र किसी भी नए अपडेट के लिए CBSE के ट्विटर हैंडल पर नजर बना कर रखें।
CBSE Term-1 Result: कैसे पता करेंगे परिणाम
सीबीएसई बारहवीं कक्षा के परिणाम भी दसवीं के परिणाम की तरह स्कूलों को ईमेल के माध्यम से भेज सकता है। बता दें कि सीबीएसई ने बताया कि दसवीं कक्षा के टर्म-1 परीक्षा के परिणाम को स्कूलों को भेज दिया गया है। बोर्ड ने बताया कि केवल थ्योरी परीक्षा के अंकों को स्कूलों को भेज गया है। आंतरिक और प्रायोगिक परीक्षा के परिणाम पहले से ही स्कूलों के पास में उपलब्ध है।
CBSE Term-1 Result: क्या अन्य माध्यम पर भी जारी होंगे परिणाम?
सीबीएसई ने दसवीं कक्षा को लेकर जारी किए गए अपने सर्कुलर ने बताया है कि यह परिणाम छात्रों के केवल थ्योरी परीक्षा में प्रदर्शन पर आधारित है। इसलिए छात्रों का स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। छात्रों को मार्कशीट टर्म-2 परीक्षा के बाद जारी की जाएगी।