CBSE Term-1 Result: केवल स्कूल के प्रिंसिपल कर सकेंगे चेक
सीबीएसई की ओर से जारी की गई 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम को केवल संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल शिक्षा मेल आईडी के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें कि बोर्ड की ओर से केवल थ्योरी के परिणाम भेजे गए हैं। प्रायोगिक और आंतरिक परीक्षा के अंक पहले से ही स्कूलों के पास में उपलब्ध है।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
CBSE Term-1 Result: दसवीं के परिणाम भी ऐसे ही आए थे
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की टर्म-1 परीक्षा के परिणाम भी इसी तरह जारी किए गए थे। ये परिणाम भी स्कूलों को ही भेजे गए थे। छात्रों को स्कूलों से ही परिणाम एकत्रित करना होगा। सीबीएसई की ओर से दसवीं के परिणाम जारी होने के बाद से ही छात्र बेसब्री से बारहवीं के परिणाम जारी होने की इंतजार कर रहे थे। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि बोर्ड किसी भी समय यह परिणाम जारी कर सकता है।