CBSE 12th Term 1 Results: क्यों नहीं हुआ कोई भी फेल
सीबीएसई की ओर से यह जानकारी पहले ही इस बात की जानकारी साझा कर दी गई था कि टर्म-1 परीक्षा केवल छात्रों के प्रदर्शन को आंकने के लिए है। छात्रों को इसमें कोई भी मार्कशीट जारी नहीं की जाएगी। छात्रों को केवल विषयवार अंक ही बताए जाएंगे। मार्कशीट टर्म-1 और टर्म-2 दोनों ही परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन का आंकलन कर के तैयार की जाएगी। यहीं कारण है कि इस बार टर्म-1 परीक्षा में कोई भी छात्र फेल नहीं होगा। टर्म 2 की परीक्षा के पूरा होने के बाद छात्रों के दोनों परीक्षाओं के अंकों का मिलान कर के पास, फेल या कंपार्टमेंट की घोषणा की जाएगी।
CBSE 12th Term 1 Results: छात्रों के पास में एक और मौका
जिन छात्रों को इस साल की बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन न कर पाने का मलाल है, वह अफसोस न करें। छात्रों के पास में बेहतर प्रदर्शन का एक और मौका शेष है। छात्र जिन विषयों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, वह टर्म-2 परीक्षा के लिए उन विषयों की बेहतर ढंग से तैयारी कर लें। इस बार बोर्ड की ओर से टर्म-1 और टर्म-2 के परिणामों का एक साथ आंकलन कर के हीं अंतिम मार्कशीट जारी की जाएगी।
इस खबर को अंग्रजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
CBSE Term-1 Result: दिसंबर में हुई थी परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर, 2021 से लेकर 22 दिसंबर, 2021 तक किया गया था। दरअसल इस बार कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा को दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित करने का फैसला किया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी।