CBSE Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां भी चेक करें परिणाम
बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लाखों की संख्या में छात्र एक साथ चेक कर रहे हैं। ऐसे में वेबसाइट डाउन होने की भी आशंका है। ऐसी स्थिति में छात्र डिजीलॉकर और उमंग एप पर भी जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने पिन या पासवर्ड का प्रयोग करना होगा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम cbseresults.nic.in,
cbse.digitallocker.gov.in, cbse.gov.in और results.gov.in पर उपलब्ध है।
देखिए बीते वर्षों के मुकाबले 10वीं के परिणाम का डेटा
| साल |
शामिल छात्र |
सफल छात्र |
पास प्रतिशत |
| 2022 |
20,93,978 |
19,76,668 |
94.40% |
| 2021 |
18,73,015 |
17,13,121 |
99.04% |
| 2020 |
18,73,015 |
17,13,121 |
91.46% |
| 2019 |
17,61,078 |
16,04,428 |
91.10% |
| 2018 |
16,24,682 |
14,08,594 |
86.70% |
| 2017 |
16,25,967 |
15,09,383 |
93.12% |
देखिए बीते वर्षों के मुकाबले 12वीं के परिणाम का डेटा
| साल |
शामिल छात्र |
सफल छात्र |
पास प्रतिशत |
| 2022 |
14,35,366 |
13,30,662 |
92.71% |
| 2021 |
13,04,561 |
12,96,318 |
99.37% |
| 2020 |
11,92,961 |
10,59,080 |
88.78% |
| 2019 |
12,05,484 |
10,05,427 |
83.40% |
| 2018 |
11,06,772 |
9,18,763 |
83.01% |
| 2017 |
10,76,760 |
8,32,536 |
82.02% |
दोनों टर्म को मिलाकर जारी हुए अंतिम परिणाम
सीबीएसई की ओर से कोरोना महामारी के कारण कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा को दो सत्र - टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित किया गया था। छात्रों के अंतिम परिणाम भी दोनों टर्म के अंक को जोड़ कर जारी किए गए हैं। थ्योरी की परीक्षा में टर्म-1 का 30 फीसदी और टर्म-2 का 70 फीसदी अंक जोड़ा गया है। वहीं, प्रैक्टिकल की परीक्षाओं के दोनों ही टर्म में से 50-50 फीसदी अंक जोड़े गए हैं।