फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2022: बीते वर्षों के मुकाबले कैसा रहा सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां देखें

Fri, 22 Jul 2022 02:54 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Result 2022: परिणाम को लाखों की संख्या में छात्र एक साथ चेक कर रहे हैं। ऐसे में वेबसाइट डाउन होने की भी आशंका है। छात्र डिजीलॉकर और उमंग एप पर भी जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
CBSE Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/CBSE ने आज शुक्रवार 22 जुलाई, 2022 को कक्षा दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को घोषित कर दिया है। परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको बताएंगे की बीते वर्षों के मुकाबले इस साल सीबीएसई दसवीं और बारहवीं का परिणाम क्या रहा है।

विज्ञापन

CBSE Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां भी चेक करें परिणाम
बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लाखों की संख्या में छात्र एक साथ चेक कर रहे हैं। ऐसे में वेबसाइट डाउन होने की भी आशंका है। ऐसी स्थिति में छात्र डिजीलॉकर और उमंग एप पर भी जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने पिन या पासवर्ड का प्रयोग करना होगा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम cbseresults.nic.in,
cbse.digitallocker.gov.in, cbse.gov.in और results.gov.in पर उपलब्ध है। 

देखिए बीते वर्षों के मुकाबले 10वीं के परिणाम का डेटा
 
साल शामिल छात्र सफल छात्र पास प्रतिशत 
2022  20,93,978  19,76,668 94.40%
2021 18,73,015 17,13,121 99.04%
2020 18,73,015 17,13,121 91.46%
2019 17,61,078 16,04,428 91.10%
2018 16,24,682 14,08,594 86.70%
2017 16,25,967 15,09,383 93.12%
 

देखिए बीते वर्षों के मुकाबले 12वीं के परिणाम का डेटा
 
साल   शामिल छात्र सफल छात्र पास प्रतिशत
2022 14,35,366 13,30,662  92.71%
2021 13,04,561 12,96,318 99.37%
2020 11,92,961 10,59,080 88.78%
2019 12,05,484 10,05,427 83.40%
2018 11,06,772 9,18,763 83.01%
2017 10,76,760 8,32,536 82.02%
विज्ञापन

दोनों टर्म को मिलाकर जारी हुए अंतिम परिणाम
सीबीएसई की ओर से कोरोना महामारी के कारण कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा को दो सत्र - टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित किया गया था। छात्रों के अंतिम परिणाम भी दोनों टर्म के अंक को जोड़ कर जारी किए गए हैं। थ्योरी की परीक्षा में टर्म-1 का 30 फीसदी और टर्म-2 का 70 फीसदी अंक जोड़ा गया है। वहीं, प्रैक्टिकल की परीक्षाओं के दोनों ही टर्म में से 50-50 फीसदी अंक जोड़े गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें