फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: 10वीं-12वीं के छात्र जरूर पढ़ें बोर्ड का ये जरूरी नोटिस, फिर मार्क्स को लेकर नहीं रहेगी कोई उलझन

Tue, 31 Oct 2023 03:11 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Marks Breakup: स्कूलों द्वारा प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन के मार्क्स अपलोड करने में पाई गई गलतियों के बाद सीबीएसई ने संचालन को सही रखने के लिए सब्जेक्ट वाइज मार्क्स ब्रेकअप जारी किया है। विस्तृत जानकारी आगे पढ़ें...
विज्ञापन
CBSE (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 10th 12th Board Exams 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइन मार्क्स ब्रेकअप जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार, प्रेक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2023 और थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से आयोजित की जानी हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को मार्क्स ब्रेकअप जरूर चेक कर लेना चाहिए।

विज्ञापन


छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in के माध्यम से 10वीं-12वीं का सब्जेक्ट वाइज मार्क्स ब्रेकअप चेक कर सकते हैं। जल्द ही डेट शीट भी जारी की जाएगी। हालांकि, अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं है।

CBSE Board Exam 2024: मार्क्स अपलोड करने में हो रही गलतियां

नोटिस में कहा गया है कि स्कूलों द्वारा प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन के मार्क्स अपलोड करने में गलतियां की जा रही हैं। ऐसे में बोर्ड ने सही संचालन और स्कूलों की सहायता के लिए 10वीं-12वीं का सब्जेक्ट वाइज मार्क्स ब्रेकअप जारी किया है।
विज्ञापन

CBSE Board Exam 2024: मैक्सिमम मार्क्स

नोटिस में कहा गया है कि 10वीं व 12वीं के प्रत्येक सब्जेक्ट के अधिकतम अंक 100 हैं, जो कि थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन में विभाजित होंगे। अधिक स्पष्टता के लिए छात्र नीचे बताए तरीके से मार्क्स ब्रेकअप डाउनलोड कर सकते हैं: 
  • आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर जाएं।
  • यहां "Circular regarding Bifurcation of Marks for Practical/Project/internal Assessment Examination" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलकर आएगी।
  • छात्र इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें