Central Board of Secondary Education
- फोटो : Social Media
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एक नए शिक्षक नेतृत्व प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। इस पाठ्यक्रम के तहत सहकर्मी शिक्षकों को मानसिक कल्याण, आत्म-सम्मान, सामाजिक संवेदनशीलता, बेहतर संचार कौशल, बेहतर क्षमता, लक्ष्य निर्धारण करना और सामाजिक रूप से बेहतर जीवन आदि की शिक्षा दी जाएगी।
देश भर में 2600 से अधिक स्कूलों ने इस ऑनलाइन कार्यक्रम के शुरुआती सत्र में अपना इनरोलमेंट कराया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा शुरू किए जा रहे इस ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम को 8 घंटे के सत्र में 4 दिनों तक आयोजित किया जाएगा। इसमें दो स्कूल काउंसलर/स्वास्थ्य शिक्षक/नोडल शिक्षक और चार सहकर्मी शिक्षकों को 4 मॉड्यूल और 8 विषयों जैसे पोषण, स्वच्छता, पारिवारिक बंधन, भावनात्मकता, डिजिटल दुनिया का प्रभाव और प्रभावी करियर विकल्प बनाने आदि के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर एक विशेष पेज का होगा निर्माण
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा शुरू किए जा रहे इस ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषय बढ़ते रहेंगे। सहकर्मी शिक्षकों से इसके लिए नए-नए सुझाव भी लिए जाएंगे और देश भर में इन्हें साझा किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की आधिकारिक वेबसाइट पर एक विशेष पेज का भी निर्माण होगा। इस पेज पर प्रायोगिक सुझाव, विज्ञापन, वीडियो और जीवन कौशल, मानसिक स्वास्थ्य और ऑनलाइन संवाद आदि के लिए एक विशेष प्लेटफॉर्म की भी सुविधा होगी। आधिकारिक वेबसाइट के पेज पर 21 वीं सदी के अध्ययनकर्ताओं को जीवन कौशल, मार्गदर्शन के लिए भी सुझाव और शिक्षा दी जाएगी।
इस पाठ्यक्रम में देशभर के छात्रों द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्मों, मॉड्यूलों जैसे मनोसामाजिक और अच्छे व्यवहार जिससे बच्चों में जोखिम को कम किया जा सके आदि को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा सहकर्मी शिक्षकों को युवा फिल्मोत्सव में अपना कौशल दिखाने का भी मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Constitution Day 2021:
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन देशभर में बच्चों के साथ मनाएगा संविधान दिवस, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति करेंगे जागरूक