कोरोना की वजह से बोर्ड परीक्षाओं के रद्द होने के बाद केंन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट बनाने का फॉर्मूला जारी कर दिया है। सीबीएसई 12वीं के स्टूडेंट्स का रिजल्ट उनकी पिछले तीन सालों की परफॉर्मेंस के आधार पर जारी करेगा जिसका मतलब है कि छात्रों को उनके 12वीं के यूनिट टेस्ट मिड टर्म और प्री-बोर्ड एग्जाम के साथ ही 11वीं और 10वीं में मिले अंकों के आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे। हालांकि सीबीएसई द्वारा जारी 30:30:40 के फॉर्मूले को लेकर स्टूडेंट्स कंफ्यूज हैं जिसे हम इस आर्टिकल में दूर कर रहे हैं।
जानिए किस आधार पर मिलेंगे नंबर:
10वीं के 30 फीसदी, 11वीं के 30 फीसदी और 12वीं के 40 फीसदी अंक को मूल्यांकन का आधार बनाया गया है। हालांकि कई छात्र इसे लेकर थोड़े कन्फ्यूज भी हैं। इसलिए इस खबर में हम आपको पूरी जानकारी देंगे कि कैसे सीबीएसई छात्रों का रिजल्ट तैयार करेगा और कैसे स्टूडेंट्स को उनके 10वीं, 11वीं और 12वीं की परफॉर्मेंस के आधार पर आंका जाएगा।
10वीं, 11वीं और 12वीं के आधार पर बनेगा रिजल्ट:
-छात्रों को उनकी 12वीं क्लास के दौरान यूनिट टेस्ट, मिड टर्म और प्री-बोर्ड एग्जाम की परफॉर्मेंस के आधार पर मार्क्स मिलेंगे। इसका वेटेज 40% होगा।
-वहीं, 11वीं कक्षा के सभी विषयों के थ्योरी पेपरों के मार्क्स लिए जाएंगे। छात्र का 30 फीसदी रिजल्ट इस पर निर्भर करेगा।
-जबकि कक्षा 10वीं के 5 में से बेस्ट 3 पेपरों के थ्योरी वाले हिस्से के मार्क्स लिए जाएंगे। छात्र का 30 फीसदी रिजल्ट इस पर निर्भर करेगा।
रिजल्ट के बाद छात्रों के पास ये हैं करियर ऑपशन्स:
सीबीएसई के 12वीं के स्टूडेंट्स अब तक असमंजस की स्थिति में थे लेकिन अब इस ऐलान के बाद वो अपने करियर के लिए आगे की प्लानिंग कर सकते हैं। 12वीं के बाद ज्यादातर छात्र किसी भी स्ट्रीम में ग्रैजुएशन करने की ही सोचते हैं लेकिन ग्रेजुएशन के अलावा भी कई ऐसे ऑपशन्स हैं जिन्हें सीधे 12वीं के बाद अपनाया जा सकता है। खास बात ये है कि 12वीं के बाद कई सरकारी नौकरी और बड़ी-बड़ी प्राइवेट नौकरियों के दरवाजे भी खुल जाते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ करियर ऑपशन्स की जानकारी दे रहे हैं।
1- एकेडमिक्स
2- कॉर्मिशियल पायलट ट्रेनिंग
3- SSC-MTS और SSC- CHSL
4- NEET
5- NDA
6- रेलवे
7- पॉलिटेक्निक
8- IIT-JEE
www.safalta के साथ करें करियर प्लान :
अगर आप इंटर पास कर चुके हैं और आपका भी सपना सरकारी नौकरी करने का है तो आप उसकी तैयारी के लिए www.safalta.com द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कोर्सेज को ज्वॉइन कर सकते हैं। यहां NDA, SSC MTS-CHSL और पॉलिटेक्निक जैसे सीधे 12वीं के बाद के करियर ऑपशन्स की तैयारी कराने के लिए कई कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेज में एडमिशन लेकर घर बैठे अपनी तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की अभी अपने फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर या इस लिंक
http://bit.ly/SAFALTA-APP से सफलता ऐप डाउनलोड करें और अपने मनपसंद कोर्स में एडमिशन ले। इसके अलावा आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र इस लिंक
https://www.safalta.com/free-courses-21 की मदद से www.safalta.com पर चल रहे कई फ्री कोर्सेस को भी ज्वॉइन कर सकते हैं।